Tuesday, April 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसुनवाई व्यवस्था पर उठे सवाल, जहांगीरगंज ब्लॉक में कई अधिकारी मिले नदारद

जनसुनवाई व्यवस्था पर उठे सवाल, जहांगीरगंज ब्लॉक में कई अधिकारी मिले नदारद


आलापुर, अम्बेडकर नगर। सरकार की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश भले ही दिए गए हों, लेकिन जहांगीरगंज विकास खंड कार्यालय में इसका पालन पूरी तरह होता नहीं दिख रहा। मंगलवार को हुई पड़ताल में जनसुनवाई व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।

जानकारी के अनुसार, शासन स्तर से सभी अधिकारियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनने के निर्देश हैं। इसके बावजूद जहांगीरगंज विकास खंड में कई जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाए गए।

मीडिया की पड़ताल में विकास खंड परिसर स्थित कृषि बीज भंडार का ताला बंद मिला। वहां पहुंचे किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन संबंधित कर्मचारी व अधिकारी मौजूद नहीं थे। बीज भंडार में कृषि अधिकारी रमेश कुमार वर्मा, कृषि रक्षा अधिकारी संजीव कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य स्टाफ की तैनाती होने के बावजूद समय से कार्यालय नहीं खुला।

हालांकि, सहायक खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते नजर आए, जिससे कुछ फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण भी हुआ। वहीं प्रभारी खंड विकास अधिकारी की कुर्सी खाली मिली, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारी समय से उपस्थित रहें तो समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है, ताकि जनसुनवाई की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments