Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनता दर्शन में पहुंची महिला की फरियाद पर हरकत में आई पुलिस,...

जनता दर्शन में पहुंची महिला की फरियाद पर हरकत में आई पुलिस, चेन स्नेचिंग में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जनता दर्शन में एक महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर मालीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मालीपुर क्षेत्र की रहने वाली किरन यादव पत्नी अरविंद यादव ने मंगलवार को जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 फरवरी को वह धवरुआ बाजार जाने के लिए मालीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से बैटरी रिक्शा में बैठी थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात महिलाएं भी रिक्शा में सवार हो गईं। कुछ दूर जाने के बाद उन महिलाओं ने डिलीवरी का बहाना बनाते हुए और दर्द होने की बात कहकर उन्हें बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन पार कर दी।

पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद डायल-112 पर सूचना देने के साथ ही थाना मालीपुर में लिखित तहरीर भी दी गई थी। हाल ही में थाना हंसवर क्षेत्र में इसी तरह की घटना सामने आने पर पुलिस ने पहचान के लिए उसे बुलाया, जहां पकड़ी गई चार महिलाओं में से एक की उसने पहचान कर ली।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मालीपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments