Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर यूपीएससी में 86वीं रैंक लाने वाले पुरू दुबे को सेंट पीटर्स इंटर...

यूपीएससी में 86वीं रैंक लाने वाले पुरू दुबे को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज द्वारा किया गया सम्मानित

0

अंबेडकरनगर। संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल करने वाले सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र पुरू दुबे का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने पुरू दुबे को बुके भेंट कर स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं शिक्षक सेबेस्टियन ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अपने संबोधन में पुरू दुबे ने अपने विद्यालयी जीवन को याद करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यार्थियों को पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए, बल्कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ को-कुलर एक्टिविटीज में भी भाग लेना चाहिए, इससे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। अनुशासन और लगातार परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से प्राप्त शिक्षा, शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और परिवार के उत्साहवर्धन को दिया। कार्यक्रम के दौरान पुरू दुबे ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
अंत में प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने पुरू दुबे को हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि वे भी अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन में मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version