Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम के अयोध्या धाम कैंप कार्यालय में जनसुनवाई, 16  में 12...

नगर निगम के अयोध्या धाम कैंप कार्यालय में जनसुनवाई, 16  में 12 का मौके पर हुआ समाधान


अयोध्या। अयोध्याधाम स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उमा मिश्रा ने गृह कर एवं जलकर अधिक आने की शिकायत की तो महापौर ने जोनल अधिकारी को पत्रावली तलब कर तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान करने की निर्देश दिए। मीरापुर वार्ड के निर्मोही बाजार में शौचालय की पाइपलाइन टूटने की शिकायत धनंजय मिश्रा ने दर्ज कराई।इस पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने जलकल विभाग की टीम मौके पर भेज कर पाइपलाइन को तुरंत सही करवाया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के कैंप कार्यालय में कुल 16 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 12 का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने योगराज संस्कृत श्रीराम महाविद्यालय रंग आश्रम के पास सोलर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। आचार्य चंद्रप्रकाश पांडे ने अपने आवास का कर अधिक आने की शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच के आदेश दिए। रामबख्श यादव ने बासुपुर सिरसा में रास्ते पर कीचड़ होने के कारण राबिस गिराने की मांग की।

 इसके साथ ही सरयूपुरम कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगवाने, सीवर लाइन के चेंबर का निर्माण कराने सहित साफ-सफाई से भी जुड़े प्रकरण आए। महापौर ने सभी शिकायतों का तीन दिन के भीतर निस्तारण कर सूचित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, पार्षद विनय जायसवाल, अंकित त्रिपाठी, भाजपा नेता डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, रमेश राना, कौशलेंद्र पांडेय, आदि मौजूद रहे।


कर्मचारी नेताओं से मिले महापौर, मांगा अयोध्या के उत्थान के लिए सहयोग


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सिविल लाइन स्थित आवास पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में कर्मचारी नेताओं से मुलाकात की और उनसे अयोध्या के उत्थान के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि हम अयोध्या वासी हैं, इसका गौरव-बोध हर किसी में होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारी नेताओं से उनकी समस्याएं जानी और उसके समयवद्ध समाधान का भरोसा दिया। कर्मचारी नेताओं ने साफ-सफाई, सड़क, नाली निर्माण, पार्क के सुंदरीकरण तथा शुद्धिकरण स्थल के निर्माण का सुझाव दिया। परिषद के अध्यक्ष ओपी सिंह, महेश चंद्र तिवारी, अजीत सिंह बिसेन, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, विकास सिंहओमप्रकाश तिवारी, रामबली, श्रीनिवास शास्त्री आदि महापौर से मुलाकात करने वालों में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments