Saturday, May 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधिवक्ताओं के बहुमंजिला चैम्बर भवन का प्रस्ताव न्याय विभाग को भेजा

अधिवक्ताओं के बहुमंजिला चैम्बर भवन का प्रस्ताव न्याय विभाग को भेजा


◆ त्वरित पैरवी करके अतिशीघ्र ही अधिवक्ताओं को मिलेगी सौगात – विधायक


◆ 78 लाख है प्रस्तावित बहुमंजिला चैम्बर भवन की लागत


अयोध्या। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने एवं कार्य संचालन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो बहुमंजिला अधिवक्ता चैम्बर भवन निर्माण का प्रस्ताव न्याय विभाग को भेजा गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा 14 मार्च को यह प्रस्ताव त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत भेजा गया था, जबकि इस प्रकार के बड़े निर्माण कार्य न्याय विभाग के माध्यम से स्वीकृत होते हैं। परियोजना की प्रस्तावित लागत 7301.78 लाख रूपये है।

विधायक ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उन्होंने 6 मई को जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से प्रमुख सचिव न्याय विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। उनसे वार्ता कर प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भरोसा दिलाया है कि शासन स्तर पर लगातार पैरवी करके अतिशीघ्र ही अधिवक्ताओं को इस महत्वपूर्ण सुविधा की सौगात दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार अधिवक्ताओं के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण, बैठने की समुचित व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सुविधाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि अधिवक्ता चैम्बर की बहुमंजिला इमारत निर्माण को लेकर वह पहले से प्रयासरत रहे हैं। पूर्व में कानून मंत्री रहे बृजेश पाठक के अयोध्या आगमन पर उनके समक्ष भी उन्होंने अधिवक्ताओं की इस मांग को प्रमुखता से उठाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments