Saturday, May 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा करेगी सांसद आवास...

महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा करेगी सांसद आवास का घेराव


अयोध्या। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं को शामिल करते हुए यह प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को विधानसभा मिल्कीपुर, 13 मई को विधानसभा दरियाबाद, 14 मई को विधानसभा बीकापुर तथा 15 मई को विधानसभा रुदौली की महिलाएं सांसद अवधेश प्रसाद के सहादतगंज स्थित आवास का घेराव करेंगी। महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का कार्य कर रही है, लेकिन विपक्ष महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगा और महिला सम्मान के मुद्दे पर किसी भी विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल, राम मोहन भारती, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्र, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, अमर बहादुर सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments