Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

0

अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा पर दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन उत्तर प्रदेश दैनिक वेतन भोगी श्रमिक संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य शुक्ला रौनाही टोल प्लाजा अध्यक्ष महेश कुमार तिवारी आयोजन के आयोजक थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम श्रमिकों की मजबूती के लिए है। प्रशासनिक स्तर पर श्रमिकों को किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होने पर वह हमेशा इस संगठन के लिए खड़े रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने अपने उद्बोधन में श्रमिकों की जागरूकता और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। मौके पर हनुमानगढ़ी, अयोध्या से गजाधर दास जी महाराज, बजरंग दास जी महाराज, आशुतोष दास जी महाराज और कृष्ण दास जी महाराज ने रितेश पांडे अंश दीक्षित, और गौरव सिंह मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version