Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुकानदार द्वारा ग्राहक को पीटे जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

दुकानदार द्वारा ग्राहक को पीटे जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के यादव चौराहा स्थित एक छोला भटूरा की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर दुकानदार के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के साहबतारा निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा भतीजा विशाल मानसिक रूप से विक्षिप्त है ।18 जून को घर से निकलकर यादव चौराहा पर दिलीप गुप्ता की दुकान पर दिन में लगभग नौ बजे गया और मांग कर चावल व भटूरा खा लिया जब दिलीप गुप्ता ने पैसा मांगा तो पैसा देने से आनाकानी करने लगा उसके पास पैसा नहीं था उसके बाद वह नाम व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए विवेक गुप्ता व उनके अन्य चार सहयोगियों ने मिलकर विशाल कुमार को लाठी डंडा लात घुसो आदि से पिटाई कर दिया जिससे विशाल कुमार को गंभीर चोटें आई पुलिस ने चाचा की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version