Sunday, November 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्रकार से अभद्रता के मामले में टांडा कोतवाल के खिलाफ प्रेस क्लब...

पत्रकार से अभद्रता के मामले में टांडा कोतवाल के खिलाफ प्रेस क्लब ने पारित किया निंदा प्रस्ताव


◆ एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर 28 नवंबर को बैठक कर आंदोलन की बनेगी रणनीति


अंबेडकर नगर। पत्रकार नृपेन्द्र श्रीवास्तव के साथ टांडा कोतवाल द्वारा कथित अभद्रता किए जाने के मामले में पत्रकारों में आक्रोश है। शनिवार को प्रेस क्लब भवन में आयोजित बैठक में टांडा प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक और उच्चाधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की।

बैठक में पत्रकारों ने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकार नृपेन्द्र श्रीवास्तव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज की। प्रेस क्लब ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है तो 28 नवंबर को प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और साधारण सभा के पत्रकारों की वृहद बैठक बुलाई जाएगी। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments