Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसखारी में सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को दिया गया अंतिम...

बसखारी में सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप


◆ 3 नवम्बर को 21 बेटियों का होगा कन्यादान


बसखारी अंबेडकर नगर। गुरुवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रूप देने के लिए प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में एक बैठक हिंदुस्तान मैरिज हॉल बसखारी में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर मौजूद रहे।



बतौर मुख्य अतिथि विधायक राम अचल राजभर ने ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शरद यादव की तारीफ करते हुए कहा कि कन्यादान एक पुनीत कार्य है। जिसे विगत कई वर्षों से ट्रस्ट के द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है।ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शरद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 21 वैवाहिक जोड़ो को ट्रस्ट के द्वारा की गई तैयारी से अवगत कराते हुए उन्हें मुख्य अतिथि राम अचल राजभर ने निमंत्रण पत्र सौपा। बता दे कि कन्या भ्रूण हत्या  रोकने की दिशा में प्रभावती कैलाश चैरिटेबल के द्वारा  गरीब परिवारों की 21बेटियों का विवाह सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगमी तीन नवम्बर को होना निश्चित है। जिसकी व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए कल दिनांक गुरुवार को हुई बैठक में मौजूद वैवाहिक जोड़ों व उनके परिजनों को व्यवस्था से अवगत कराया गया। आगामी 3 नवंबर को 21 दुल्हो से सुशोभित बारात घोड़े,रथ एवं संगीत की धुनों पर शाम चार बजे हिंदुस्तान मैरिज हॉल से बसखारी बाजार होते हुए अवध मैरिज लान के लिए प्रस्थान करेगी। जहां पर सम्मानित जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों वह हजारों गणमान्य लोगों की मौजूदगी में 21 गरीब परिवार की बेटियों का कन्यादान 21 उपहार में देते हुए किया जायेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से मोहम्मद नास्फ़ीस, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, सूरज सोनी ,कुणाल सोनी ,पवन जायसवाल, मोहम्मद इरफान, अंकित सोनी, सूरज, सहित ट्रस्ट से जुड़े कई अन्य सदस्य हुआ वैवाहिक जोड़ो के साथ उनके परिजन व अभिभावक मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments