Monday, August 17, 2026
HomeUncategorized दहेज हत्या के तीन आरोपी अरेस्ट

 दहेज हत्या के तीन आरोपी अरेस्ट


अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। थाना महराजगंज में दर्ज दहेज हत्या से संबंधित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह व उनकी टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यप्रकाश साहू (25 वर्ष) और उसके पिता स्वरूप चन्द साहू (55 वर्ष) को ग्राम दामोदरपुर स्थित उनके घर के पास से दोपहर में अरेस्ट किया। आरोपी महिला विमला देवी (52 वर्ष) पत्नी स्वरूप चन्द साहू को कैण्ट रेलवे स्टेशन रोड से पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments