Tuesday, October 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी तेज़, प्रशासन ने की राम की पैड़ी...

कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी तेज़, प्रशासन ने की राम की पैड़ी और घाटों की रात में पड़ताल


◆ मंडलायुक्त बोले—भीड़ के अनुरूप सुरक्षा व स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस


अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार की देर रात मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने राम की पैड़ी, कच्चाघाट और पक्काघाट का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राम की पैड़ी पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और जहां स्थल असमतल है, उसे तुरंत समतल किया जाए। कच्चाघाट और पक्काघाट पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी घाटों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी अपने–अपने क्षेत्र का लगातार निरीक्षण करें, ताकि किसी भी असुविधा की स्थिति न बने। महिलाओं के लिए अलग बाथरूम व शौचालयों की साफ–सफाई पर भी जोर दिया गया। जल पुलिस को घाटों पर गश्त और सुरक्षा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान एडीएम नगर, एएसपी नगर, सीओ अयोध्या, निर्माण खंड-3 के अधिशासी अभियंता और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments