Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विसर्जन की तैयारी तेज, निर्मली कुंड पर जल संकट बना चुनौती

विसर्जन की तैयारी तेज, निर्मली कुंड पर जल संकट बना चुनौती

0

अयोध्या। जिला प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा समिति ने विसर्जन की तैयारियों को लेकर रविवार शाम विर्सजन स्थल निर्मली कुंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त नागेंद्र यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा सहित नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी निर्मली कुंड पर पानी न होने से विसर्जन में बाधा आ सकती है। उन्होंने मांग रखी कि विसर्जन प्लेटफार्म 150 मीटर का बनाया जाए और मार्ग तथा घाट की जमीन को वाहनों के अनुकूल तैयार किया जाए। साथ ही प्रकाश, पेयजल और पंडाल की वाटरप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

समिति के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बरसात को देखते हुए घाट इस तरह तैयार किया जाए कि बारिश से कोई क्षति न हो। घाट पर बैरिकेटिंग भीड़ नियंत्रण के लिए अनिवार्य बताई गई। घाट प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मात्र तीन फीट पानी होने से यहां विसर्जन संभव नहीं है। इसलिए वैकल्पिक स्थलों पर तैयारी रखनी होगी। निरीक्षण में समिति के गगन जायसवाल, सुप्रीत कपूर, अतुल सिंह समेत कई पदाधिकारी और सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version