Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज


आलापुर अंबेडकर नगर। दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर आने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। छठ पूजा तो चार दिनों तक चलने वाला पर्व है,जिसमें सुहागिनों और पारिवारिक जनों के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है  इस पर्व में महिलाएं पति की दीर्घायु और संतान की खुशहाली के लिए उपवास रखती हैं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इस पर्व का शुभारंभ सोमवार से शुरू होती है। जिसमें  महिलाएं शुद्धता के साथ भोजन ग्रहण करती है। पांच नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इसके बाद छः नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सात नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न होगा। इस बार छठ पर्व के प्रति आस्था देखते हुए नगर पंचायत के सभी घाटों पर साफ सफाई किया जा रहा है। वहीं पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए अधिशाषी अधिकारी के द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। घाटों के साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों के द्वारा सफाई अभियान तेज किया गया है ।

नगर पंचायत जहागीरगंज के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक घाट की साफ सफाई, उत्तम पेयजल की व्यवस्था किया जाएगा। श्रद्धालुओं के आने जाने वाले रास्तों को भी सफाई किया जाएगा। किसी भी श्रद्धालु को कोई भी दिक्कत ना हो इसका भरपूर प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments