Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिकाय चुनाव के संबंध मे भाजपा ने की तैयारी बैठक

निकाय चुनाव के संबंध मे भाजपा ने की तैयारी बैठक

जलालपुर, अंबेडकर नगर । सुरहुरपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई । भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि अवधेश पांडेय बादल तथा बाबा राम शब्द यादव ने कड़ी मेहनत करने की अपील के साथ जीत का मंत्र दिया। पूर्व विधायक सुभाष राय,आकाश वर्मा, रामकिशोर राजभर,शब्बन भाई आदि ने बैठक को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं संग जीत की रणनीति बनाते हुए अपने संबोधन में अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि संगठन और मेहनत के दम पर निकाय चुनाव में हम जीत हासिल करेंगे। निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा राम शब्द ने कहा कि प्रत्येक निकाय में जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। अब ध्यान रखना है कि प्रभारी वहां दावेदारों से टिकट के लिए आवेदन लेने में न लग जाएं, बल्कि चुनाव प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएं। पूर्व विधायक सुभाष राय ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की पूंजी और मजबूती है इसलिए अभी से कार्य करते हुए सभी वार्डों में जीत दर्ज कर विकास का तीसरा इंजन जोड़ने में जुट जाएं। इस मौके पर अली मेहंदी,विकास निषाद,दिलीप यादव,आशीष सोनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments