Wednesday, September 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर132 केवी उपकेंद्र पर निर्माण कार्य के चलते दो दिन बाधित रहेगी...

132 केवी उपकेंद्र पर निर्माण कार्य के चलते दो दिन बाधित रहेगी बिजली


जैतपुर ,अंबेडकर नगर । 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर में 33 केवी धमारुआ के सीसीएम फाल्ट पर स्ट्रक्चर इरेक्शन का कार्य किया जाना है। इसके लिए 33 केवी मेन बस सेक्शन-द्वितीय पर शटडाउन लिया जाएगा। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी पत्र के अनुसार नौ और दस सितंबर को प्रतिदिन दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शटडाउन के दौरान संबंधित 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पत्र में बताया गया है कि शटडाउन के कारण जलालपुर नगर पंचायत, कासिमपुर कर्वला एवं रफीगंज/नेवादा की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत आपूर्ति रोटेशन अवधि में इसकी प्रतिपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments