Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफर्जी पुलिस बनकर फोन पर धमकी, महिला से ऑनलाइन वसूले

फर्जी पुलिस बनकर फोन पर धमकी, महिला से ऑनलाइन वसूले


अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरैला, मौजा अरई का है। गांव की निवासी शालिनी शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 मार्च को उनके घर के मोबाइल नंबर पर   फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सर्वेश सिंह बताते हुए खुद को लखनऊ में तैनात पुलिस अधिकारी बताया। पीड़िता के अनुसार, फोन करने वाला व्यक्ति बात-बात पर गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनसे ₹600 ऑनलाइन भेजने की मांग करने लगा। डर और दबाव के कारण पीड़िता को मजबूर होकर ऑनलाइन भुगतान करना पड़ा। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए जलालपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments