Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबॉडी टू बॉडी मसाज करने वाले पार्लर को पुलिस ने किया सील

बॉडी टू बॉडी मसाज करने वाले पार्लर को पुलिस ने किया सील


अयोध्या। शहर नियावां चौराहे से रामपथ पर एक स्पा एंड सैलून को पुलिस ने सील कर दिया। जिसके संचालक सहित दो पुरूष व एक महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उ.नि. शिवानंद यादव को सोशल मीडिया पर एक वीडियो से सूचना मिली की नियावां चौराहे से रामपथ पर गोल्डन डोर स्पा एंड सैलून में बॉडी टू बॉडी मसाज का अनैतिक कार्य चल रहा है। वीडियो में बॉडी टू बॉडी मसाज की बात एक महिला के द्वारा की जा रही है। जिसका वह कुछ अतिरिक्त चार्ज भी बता रही है।

सूचना पर पुलिस ने स्पा को सील कर दिया है। तथा संचालक पवन कुमार पुत्र मोहन लाल महिला मैनेजर तथा अंकित पुत्र राजन गुप्ता व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3,5 व 7 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ कैंट संजय मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments