Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचौबीस घंटे के अंदर गायब बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

चौबीस घंटे के अंदर गायब बच्चे को पुलिस ने किया बरामद


जलालपुर अम्बेडकर नगर। चौबीस घंटे पूर्व गायब बच्चे को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिजनो के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी। बताते चले कि  जैतपुर थानाक्षेत्र के नेवादा कला निवासी शिवम पुत्र कुंजबिहारी रविवार को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था।परिजन खोजबीन कर थक हार मान गये। बच्चे के न मिलने से परिवार मे कोहराम मच गया और परिवार मे मातम पसर गया।अन्ततः परिजनों ने मायूस होकर जैतपुर पुलिस को सूचना दिया। जैतपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  बच्चे को सकुशल बंदीपुर बाजार से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।जिस से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments