Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवैध रूप से रखे गए पांच बोरी पटाखों को पुलिस ने किया...

अवैध रूप से रखे गए पांच बोरी पटाखों को पुलिस ने किया बरामद, केस दर्ज


अयोध्या। दीपावली के निकट आते अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण लोगों द्वारा किए जाते है। रौनाही पुलिस ने पटाखे का भण्डारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी द्वारा बरामद सामान एवं पटाखा बेचने से संबधित कोई कागजात मौके पर पुलिस को नहीं मिला। रौनाही थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर रौनाही गांव के धरकन का पुरवा में एक झोपड़ी में छापेमारी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरियों में अवैध रुप से रखे गये रंग बिरंगे पटाखे एवं छुरछुरी को बरामद किया। पूछतांछ में सोहावल चौराहा निवासी अजय कुमार साहू पुत्र राज कुमार के पास गोला पटाखा भंडारण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि बरामद सामानो को सीज करते हुए आरोपित को अवैध विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments