Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामकर संक्रांति से पहले अयोध्या में चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का...

मकर संक्रांति से पहले अयोध्या में चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का अभियान


अयोध्या। मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए अयोध्या पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो सकता है और इससे गंभीर हादसों की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में पतंग और मांझे की दुकानों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमों ने चौक सहित अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पतंग की दुकानों पर छापेमारी कर मांझे की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को चाइनीज मांझा न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बेचने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि चाइनीज मांझे से गले कटने, हाथ-पैर घायल होने और बिजली के तारों से संपर्क में आने पर करंट लगने जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दौरान पतंग उड़ाने की परंपरा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments