Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पगलाभारी विस्फोट के बाद एक्शन में पुलिस – जगह-जगह पकड़े जा रहे...

पगलाभारी विस्फोट के बाद एक्शन में पुलिस – जगह-जगह पकड़े जा रहे अवैध पटाखे

0

अयोध्या। पगलाभारी गांव में हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद जिला पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। घटना के दूसरे ही दिन से पुलिस टीमों ने अवैध विस्फोटक सामग्री की तलाश और जब्ती की मुहिम शुरू कर दी थी।  तीसरे दिन पुलिस ने अभियान चलाकर पटाखे का अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। रविवार को इनायत नगर, खंडासा, कैंट कोतवाली क्षेत्र में तीन अभियुक्तों को अवैध पटाखों के साथ  गिरफ्तार कर केस दर्ज किए गए हैं।

थाना इनायतनगर पुलिस ने डाकखाना वाली गली, हैरिंग्टगंज बाजार से मकसूद उर्फ पप्पू पुत्र मोहम्मद मुस्तफा (निवासी ग्राम सेमरा) को भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ अरेस्ट  किया। थाना खंडासा पुलिस ने रविवार को मेराज अहमद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी ग्राम अंजरौली को प्राथमिक विद्यालय अंजरौली रोड से व थाना कैंट पुलिस ने मस्तान का पुरवा निवासी राजदीप मौर्या पुत्र मनोज मौर्या (उम्र 22 वर्ष) को अरेस्ट कर भारी मात्रा में आतिशबाजी की सामग्री जब्त की।  सभी आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इसे पहले 10 अक्टूबर को थाना रौनाही क्षेत्र के अरकुना, इनायत नगर के बारून बाजार तथा रानी बाजार क्षेत्र से भी भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। 11 अक्टूबर को नगर कोतवाली के बगल से पटाखों का जखीरा बरामद हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version