जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पुलिस ने झांसा देकर यौन शोषण करने से सम्बन्धित दर्ज मुकदमा में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जमालपुर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त चंद्रशेखर पुत्र विजय प्रताप निवासी ग्राम बिरादर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलालपुर में गंभीर धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाम रसूल, मुख्य आरक्षी रामकिशोर सिंह एवं आरक्षी धनंजय यादव शामिल रहे।