Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुर्गा पूजा से वापस लौट रही दो बहनों के साथ हुए छेड़छाड़...

दुर्गा पूजा से वापस लौट रही दो बहनों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दर्ज़ किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दुर्गा पूजा से वापस घर आ रही दो सगी बहनों के साथ रास्ते में दो लोगों ने मिल कर छेड़ छाड़ किया। विरोध करने पर बहनों की पिटाई कर दीगयी। जिसमें से एक पिटायी से बेहोश गयी। मामलें में दादा की तहरीर पर गांव के दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने छेड़छाड़,प्राण घातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामला कोतवाली जलालपुर अंतर्गत एक गांव का है। जहां के निवासी एक बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत किया है कि उन दो सुपौत्री  गांव में ही स्थापित दुर्गा प्रतिमा की पूजा में गयी थी। आरती से घर आते समय रास्ते में रात के समय  गांव के राम बचन व मनीराम ने अपने घर के सामने से गुजरते वक्त दोनों बहनों के साथ पीछे से जा कर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगे।बचाव में शोर मचाने पर गालियां देते हुए दोनों को मारने लगे। मारपीट में एक बहन गिर कर बेहोश होगयी। शोरगुल सुन कर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़, प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments