Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफ्रॉड कर रुपया निकाले जाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया...

फ्रॉड कर रुपया निकाले जाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। खाते से फ्रॉड कर रुपया निकाले जाने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के पीड़ित राजेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय हरीराम यादव निवासी सैदपुर उमरन ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि बीते पांच फरवरी को मेरे मोबाइल पर एक फोन आया कि मैं गुड़िया का हस्बैंड बोल रहा हूं जिसकी तबीयत खराब है मुझे तुरंत पैसे की आवश्यकता है और उसने कहा कि आप  फोन पे चलाते हो तो मैंने कहा हां फिर उसने कहा कि आप अपना फोन पे खोलिए मैं आपके फोन पे पर पैसे भिजवा रहा हूं आप उसको रिसीव कर लो फिर मैंने अपना फोन को ओपन किया जिसमें उसने रिसीव का ऑप्शन आया और रिसीव का ऑप्शन दबाते ही मेरे खाते से 25000 रुपये दो बार में कट गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुड़िया के हस्बैंड अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments