Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस

सड़क दुर्घटना के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस

बसखारी अंबेडकर नगर। बीते रविवार को हुए एक सड़क दुर्घटना के मामले में बसखारी पुलिस ने घायलों के परिजन के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। दुर्घटना बीते 6 अगस्त सांय उस समय की बताई जा रही है। जब कौड़ाही शेखीपुर निवासी सुनील पुत्र रामप्यारे निषाद अपनी दादी किस्मती देवी को बाइक से बैठकर नेवरी की तरफ किसी काम से जा रहा था।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से सुनील और उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे  परिजनों के द्वारा दोनो घायलों का इलाज  रामनगर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में कराया जा रहा है। वहीं इस मामले में घायल सुनील के पिता राम प्यारे निषाद ने बसखारी थाने पहुंचकर चार पहिया वाहन का नंबर दर्शाते हुए वाहन व चालक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।जिस पर बसखारी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन और चालक का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की प्रार्थना पत्र में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन व चालक का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments