Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला जेल से फरार दो शातिर अपराधियों की तलाश में पुलिस खाली...

जिला जेल से फरार दो शातिर अपराधियों की तलाश में पुलिस खाली हाथ, 25-25 हजार का इनाम घोषित


अयोध्या। अयोध्या जिला जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुए दो शातिर अपराधियों की तलाश में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। घटना को करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को जिला जेल से सुल्तानपुर निवासी गोलू अग्रहरी और अमेठी निवासी शेख अली कंबलों को आपस में बांधकर रस्सी बनाते हुए जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

इस मामले में कोतवाली नगर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने अदालत से दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी प्राप्त कर लिया है।

वहीं इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर भी कार्रवाई हुई थी। सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर जेल अधीक्षक समेत 12 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments