Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नगर जलालपुर के मोहल्ला पश्चिम तरफ में लूम में करंट की चपेट मे आने से बुनाई कर रहे बुनकर की मौत हो गयी। पुलिस ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है। सोमवार रात पश्चिम तरफ जलालपुर निवासी मो.रईस 52 वर्ष पावर लूम पर कपड़े की बुनाई के लिए धागा लगा रहे थे। इसी बीच तार शार्ट की वजह से लूम में प्रवाहित हो रहे विद्युत करेंट की चपेट में आ गये, और बुरी तरह झुलस गये। साथ में काम कर रहे अन्य कारीगर की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के जरिये मृतक को मंगलवार सुबह नदी पार स्थित कब्रस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया की घटना के बाबत कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments