Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्या के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस जैतपुर थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि बीते सोमवार को आदित्य उपाध्याय उर्फ काजू की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण शराब पीने के दौरान विवाद मे घटना घटित हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू की और सुरागों के आधार पर दूसरे आरोपी को पकड़ा।

इस हत्या मामले ने वल्लीपुर गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की त्वरित सुनवाई और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने दूसरे आरोपी मुन्नू निवासी वल्लीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments