Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ बाद किया गिरफ्तार

लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ बाद किया गिरफ्तार


◆ पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी का नाम आया प्रकाश में, पुलिस कर रही है तलाश


अयोध्या। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत 16 अगस्त को हुई बाइक से जा रहे दम्पति से लूट के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महिला का आधार कार्ड बरामद हुआ है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। पूंछताछ में गिरफ्तार आरोपी द्वारा घटना में शामिल एक अन्य की नाम प्रकाश में आया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

                  16 अगस्त को खंडासा थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी दिनेश प्रताप सिंह सपत्नी कहीं जा रहे थे। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर दौलतपुर पेट्रोल पम्प के पास बाईक सवार दो युवको ने उनके साथ लूट को अंजाम दिया। जिसमें बैग, नगद व महिला के आभूषण शामिल थे। मामले में दिनेश प्रताप सिंह ने पूराकलंदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

                  प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौधा रेलवे क्रासिंग तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए 02 संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग किया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएँ पैर में घुटने के पास गोली लग गयी। पूंछताछ में उसने अपना नाम सूरज कुमार यादव पुत्र शिवकुमार निवासी सिडसिड सन्त का पुरवा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या बताया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में विधिक कार्रवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments