Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ बाद किया गिरफ्तार

लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ बाद किया गिरफ्तार


अयोध्या। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत 16 अगस्त को बाइक से जा रहे दम्पति से लूट के दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।

16 अगस्त को खंडासा थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी दिनेश प्रताप सिंह सपत्नी कहीं जा रहे थे। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर दौलतपुर पेट्रोल पम्प के पास बाईक सवार दो युवको ने उनके साथ लूट को अंजाम दिया। जिसमें बैग, नगद व महिला के आभूषण शामिल थे। मामले में दिनेश प्रताप सिंह ने पूराकलंदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 11ः30 बजे गश्त के दौरान पुलिस को संदिग्ध के मोटरसाईकिल से उसरु अमौना चौराहे की तरफ आने की सूचना मिली। पुलिस ने उनको टकसरा पुल के पास रोकने का प्रयास किया। अपने को पुलिस से घिरा पाकर आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाये पैर में गोली लगी। हिरासत में लेने के पास पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव दूबे निवासी मिल्कीपुर बाजार थाना इनायतनगर बताया। गौरव का लम्बा आपराधिक इतिहास भी है। इस अयोध्या, अमेठी सुल्तानपुर में कुल डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments