Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजे के साथ एक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

गांजे के साथ एक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र में खौफ का पर्याय बने आधा दर्जन से अधिक मुकदमा के आरोपी को पुलिस ने गस्त के दौरान गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक हवलदार यादव की तहरीर पर पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की तहत में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है । प्रकरण मालीपुर थाना के मंसूरपुर ग्राम पंचायत के मजरे करीमपुर निवासी निखिल यादव उर्फ हैप्पी का है। विदित हो कि हैप्पी यादव गांजा तस्करी के साथ संगठित अपराध मे लिप्त रहता है इसके विरुद्ध जैतपुर थाना समेत अन्य थाना में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं । बीते 30 मार्च को पुलिस ने निखिल यादव उर्फ हैप्पी को करीमपुर गांव में पकड़ा गया उसके पास से एक किलो 191 ग्राम गांजा बरामद किया गया । ततपश्चात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया।सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि निखिल यादव के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments