Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडकैती की योजना बनाते हुए चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते हुए चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस ने चार अभियुक्तों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्टल 32 बोर व एक देशी बन्दूक बरामद की गई है। प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार ढेमा वैश्य थाना इनायतनगर से चारों की गिरफ्तार हुई है। पुलिस चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके उन्हें न्यायालय रवाना किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार ढेमा वैश्य में चार लोग डकैती की योजना बना रहे है। जिसमें पुलिस ने आदित्य निषाद पुत्र सुबाषचन्द्र निवासी बीकापुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या, रोमिश पाण्डेय पुत्र कृष्ण देव पाण्डेय निवासी ग्राम ढेमा वैश्य पूरे गयादीन सूबेदार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या, अमरदीप कोरी पुत्र गोपीराम निवासी ग्राम तोरोमाफी दराबगंज बन्दे अली का पुरवा थाना बीकापुर जनपद अयोध्या, नितिन तिवारी पुत्र स्व0 सुनील तिवारी निवासी ग्राम परसौली थाना इनायतनगर को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments