Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गोली कांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोली कांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अम्बेडकर नगर। एक दिन पूर्व पलई कल्याणपुर बाजार में हुई गोली कांड के तीन आरोपियों को थाना सम्मनपुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने इन बदमाशों को ग्राम जैनापुर स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास ईंट भट्ठे से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे पलई कल्याणपुर बाजार में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। चाचा-भतीजे के बीच हुए इस विवाद में फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक विजय उर्फ रामकेवल निवासी जैतपुर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।

फायरिंग की इस घटना में नामजद चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना यादव निवासी पलई कल्याणपुर, सुरजीत उर्फ मंजीत यादव निवासी रामनगर जेठ्ठावा तथा अम्बिका प्रसाद उर्फ दीपू यादव निवासी कांदीपुर को पुलिस टीम ने गुरुवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।


तीनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास


गिरफ्तार चंद्रशेखर यादव पर पूर्व में हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, सुरजीत यादव पर लूट, मारपीट, हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट की एक दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। तीसरा अभियुक्त अम्बिका प्रसाद यादव भी कई मामलों में वांछित चल रहा था।


गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे अधिकारी व पुलिसकर्मी


थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद यादव (एसओजी प्रभारी), प्रभाकांत तिवारी (सर्विलांस प्रभारी), अभिषेक त्रिपाठी (स्वाट प्रभारी), धीरज कुशवाहा, हे.का. उमेश यादव, विकासचंद्र ओझा, पुनीत गुप्ता, अमरेश यादव, सुनील कुमार, प्रभात मौर्य, राहुल यादव, जाकिर खान, बृजेन्द्र कुमार, विपिन सिंह, शिवम शर्मा, सौरभ पांडेय, दिव्यांशु, अमितेश यादव व सतीश यादव की सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा था अभियान


अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में एसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता अर्जित की। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version