Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हाईवे ओवरब्रिज पर महिलाओं से अभद्रता करते युवक को पुलिस ने दबोचा

हाईवे ओवरब्रिज पर महिलाओं से अभद्रता करते युवक को पुलिस ने दबोचा

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम हाईवे ओवरब्रिज के पास अश्लील हरकतें कर रहे युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, थाना कटका के उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कटका हाईवे ओवरब्रिज के पास एक युवक राह चलती महिलाओं व लड़कियों के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग कर उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी के बाद युवक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज यादव (26) पुत्र बजरंगी यादव निवासी ग्राम अनंतपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था, जिससे राहगीर महिलाएं शर्मिंदा होकर सिर झुकाकर निकल रही थीं।

एसओ कटका राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version