Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में जैतपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद अपनी पुलिस टीम के साथ मामले की जांच कर रहे थे। इसी क्रम में रविवार को थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त पिन्टू उर्फ अशोक कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम पक्खनपुर बिछैला थाना जैतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद के साथ कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील मौर्य और कांस्टेबल रामईश्वर यादव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version