Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का एक्शन, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का एक्शन, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
4

चोरी की दो बाइक और करीब एक किलो गांजा बरामद, कई मामलों में वांछित थे आरोपी


अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और लगभग 950 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी पूर्व से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह कोतवाली नगर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मर्चरी हाउस मार्ग स्थित पम्प नंबर-08 के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन सोनी निवासी दौलतपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा तथा सचिन यादव निवासी अहिरन का पुरवा थाना कैंट अयोध्या के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी किशन सोनी के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं सचिन यादव पर भी वाहन चोरी और माल बरामदगी से जुड़े कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन शुक्ला, आलोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here