Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सिविल लाइन्स में पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम सम्पन्न, ऋण स्वीकृति पत्र...

सिविल लाइन्स में पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम सम्पन्न, ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

0

अयोध्या । पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सिविल लाइन्स में एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों और ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली से आए मुख्य महाप्रबंधक मनीष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अयोध्या सर्किल कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सात जिलों से ऋण प्राप्त ग्राहकों और उनके प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि द्वारा चयनित ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्य महाप्रबंधक मनीष अग्रवाल ने कहा कि बैंक प्रत्येक एमएसएमई ग्राहक की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समयबद्ध ऋण और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान बैंक की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे छोटे और मध्यम उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए नए अवसरों से अवगत कराया गया। मंडल प्रमुख रक्ति मावा दान ने कहा कि बैंक एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बैंक और ग्राहकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक श्रवण देव पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक अशोक पांडेय, उप मंडल प्रमुख अनूप टंडन सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version