Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएनबी बैंक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत लगाया रक्तदान शिविर

पीएनबी बैंक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत लगाया रक्तदान शिविर


मंडल प्रमुख अवधेश तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर किया रक्तदान


अयोध्या। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर रीडगंज स्थित बैंक के मंडल कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रमुख अवधेश तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सतर्कता जागरूकता सप्ताह न केवल नैतिकता और पारदर्शिता का प्रतीक है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। रक्तदान जीवनदान है, और इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।”

रक्तदान शिविर में बैंक के दर्जनों कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में विवेक सिंह, मोहम्मद कर्समान, महेंद्र पाठक, यश एन यादव, दिलीप कुमार, सुयश श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, शिवेंद्र मिश्रा प्रमुख रहे। कार्यक्रम के आयोजन में मंडल अनूप टंडन, पुनीत मुर्तजा, पुनीत मिश्रा, उमेश कात्यान और अशोक पांडे का सहयोग सराहनीय रहा।

शिविर के दौरान अपोलो हॉस्पिटल, लखनऊ की मेडिकल टीम ने सभी कर्मचारियों का बीपी और शुगर स्तर की जांच भी की। बैंक प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों में सामाजिक चेतना बढ़ाते हैं बल्कि मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि बैंक आगे भी इसी तरह जनसेवा से जुड़े आयोजनों में सक्रिय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments