Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या भरतकुंड में चल रही पीएम खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

 भरतकुंड में चल रही पीएम खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन


◆ विजेता तथा उपविजेता टीमों को एमएलसी ने किया सम्मानित


अयोध्या। भरतकुंड के एमजेएस पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. हरिओम पाण्डेय रहे। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर प्रतियोगिताओं की शुरूआत किया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी की 25, वालीबॉल की 18 तथा रस्साकसी की 16 टीमों ने भाग लिया।

कबड्डी में शिवदासपुर की टीम ने रथैआ को पराजित कर विजेता बनी। वालीबॉल में पूराकलंदर ने बनकेगांव को हराया। रस्सकसी में मधुपुर ने महावा की टीम को हरा कर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता बनी। लोकसभा के सभी ब्लाकों में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ब्लाक की विजेता तथा उपविजेता टीमों का लोकसभा स्तर पर फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता तथा उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान पत्र, ट्राफी व अन्य पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एमएलसी डा. हरिओम पाण्डेय ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। खेल से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। टीम भावना विकसित होती है। सरकार द्वारा भी खेल तथा खिलाडियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।

मौके पर कमला शंकर पांडे, राघवेंद्र पांडे, रविंद्र श्रीवास्तव, ऋषिकेश वर्मा, धर्मराज वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश वर्मा गुड्डू, बलवंत सिंह, माता प्रसाद वर्मा, विश्वकर्मा प्रसाद, देवता प्रसाद पटेल, इंद्रभान सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments