Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या PLAYERS77.COM गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

PLAYERS77.COM गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0

11 हजार लोगों की गेमिंग आईडी, पासवर्ड और वित्तीय जानकारी बरामद


अयोध्या। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट PLAYERS77.COM के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं तथा जांच के दौरान एक बैंक खाते में जमा 57 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकील अहमद उर्फ ऊर्फी निवासी बसौढी, थाना पटरंगा, अयोध्या तथा अमन खान  ककरहाबाद जवाहर नगर, उन्नाव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गेमिंग वेबसाइट पर कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर पैसा निवेश कराते थे। कुछ समय तक वॉलेट में लाभ दिखाने के बाद निकासी के नाम पर विभिन्न शुल्क और टैक्स मांगकर दोबारा रकम ऐंठी जाती थी।

जांच में आरोपियों के पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल, एक टैबलेट, तीन टाइप-सी चार्जर, दो डाटा केबल तथा एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से 11 हजार लोगों की गेमिंग आईडी, पासवर्ड और वित्तीय जानकारी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी अकील अहमद के बैंक खाते में मौजूद 57 हजार रुपये तथा एक संदिग्ध एचडीएफसी बैंक खाते में जमा 57 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। मामले में आरोपितों के एक अन्य साथी सुफियान  की तलाश की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version