Home Uncategorized अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी...

अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी युवक की हत्या

0

अयोध्या। 12 जुलाई को मिले थाना क्षेत्र रूदौली में मिले अज्ञात शव की गुत्थी 72 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी। आरोपियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था।

एसएसपी ने बताया कि रुदौली क्षेत्र के कूड़ा सादात के पास लिंक रोड किनारे मिले शव के चेहरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी माध्यमों से जांच शुरू की। विवेचना में मृतक की पहचान बाराबंकी जनपद के थाना असंद्रा क्षेत्र के पूरे छोटी मजरे करवा निवासी देवेंद्र कुमार (48) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि देवेंद्र कुमार की पत्नी शुभांगिनी वर्मा (27) के विपिन वर्मा (27) निवासी सराय मुग्दू, थाना कोठी, बाराबंकी से प्रेम संबंध थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक देवेंद्र कुमार वर्मा का पत्नी सुमंगिनी वर्मा से जमीन अपने नाम कराने को लेकर भी विवाद चल रहा था। 11 जुलाई को दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से देवेंद्र कुमार को अयोध्या बुलाया और हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी शुभांगिनी वर्मा, निवासी पूरे छोटी मजरे करवा, थाना असंद्रा, बाराबंकी और उसके प्रेमी विपिन वर्मा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version