◆ गेट पर डॉक्टर का इंतजार करते मरीज
अंबेडकर नगर। कटेहरी क्षेत्र में मरीजों को स्वास्थ सेवा लाभ उठाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती डॉक्टर के बावजूद उनका न रहना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ फार्मासिस्ट के मृत हो जाने के बाद यह स्थान रिक्त हो चुका है, महीनों बीतने के बावजूद भी आज तक दवा वितरण करने के लिए किसी भी फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं की जा सकी है।
