Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजननायक राहुल गांधी देश की उम्मीद - डा विजय शंकर तिवारी

जननायक राहुल गांधी देश की उम्मीद – डा विजय शंकर तिवारी


अम्बेडकर नगर। लोकसभा में नेता विपक्ष जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन बहुत ही अद्भुत और अनोखे अंदाज में उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी की अगुवाई में मनाया गया। देश की उम्मीद राहुल गांधी के बैनरतले सैकड़ों बच्चों ने राहुल गांधी को राहुल चाचा का नाम दिया खूब जी भर कर निहारा केक काटा राहुल चाचा हैप्पी बर्थडे का गीत गाया और जमकर बचपन के रंग दिखाये और अपने राहुल चाचा से मिलने की इच्छा भी जताई। काली माई मंदिर प्रांगण फतेहपुर पकड़ी में प्रातः 10 बजे उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी और उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी के साथ जिला उपाध्यक्ष सुखी लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू, जिला महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, रणवीर सिंह एडवोकेट,नगर अध्यक्ष रहे राजेश प्रजापति, मो असगर और विशाल पहुंचे तो वहां मौजूद सैकड़ों नौनिहालों और उनके परिवारों की आंखों में खुशियों की चमक थी बच्चों ने बर्थडे कैप पहनी एक हाथ में कापी पेंसिल संभाल दाहिने हाथ से केक काटा और अपने राहुल चाचा का जन्मदिन बड़े उत्साह और उमंग से मनाया। रिषी,सौरभ ,अभि सोनू ,साहिल संध्वा,गौरव ,लकी,रवि,जान्हवी  ,शौर्य ,अंजली,अंशिका शिवानी सहित सभी बच्चों ने जननायक राहुल गांधी जी के बारे में और जानने की चाहत में सवालों की झड़ी लगाई जवाब मिला संतुष्ट हो मां काली जी से प्रार्थना कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने और प्रधानमंत्री बनने की कामना की। पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, संजय तिवारी, गुलाम रसूल छोटू,सुखीलाल वर्मा ने बच्चों के साथ बैठकर उनके सपने पूंछे और खूब परिश्रम से पढ़कर आगे बढ़ने की सीख दी।

पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि आज जब देश भयंकर बेरोजगारी और निराशा के दौर से गुजर रहा है तो उम्मीद केवल और केवल राहुल गांधी हैं देश की हर परिस्थिति में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 146 करोड़ देशवासियों के साथ भारत सरकार और देश के साथ चट्टान की तरह डटकर खड़े हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा तथा मणिपुर से मुम्बई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पद मार्च कर उन्होंने देश की गौरवशाली परंपरा और विरासत, गंगा जमुनी तहजीब को बुलंदियों पर पहुंचाया,डर और नफ़रत का बाजार खत्म किया, प्यार भाईचारा को कायम किया और समाज के हर तबके को संविधान प्रदत्त अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना, संविधान बचाओ रैलियां और भागीदारी न्याय सम्मेलन कर दलितों, पिछड़ों,शोषितों,पीड़ितों, वंचितों, किसानों , बेरोजगारों और बहन बेटियों के हक और न्याय की आवाज सड़क से लेकर संसद तक बुलंद किया। गौरतलब है कि लोकसभा में नेता विपक्ष जननायक और न्याय योद्धा राहुल गांधी की हर बात वैश्विक स्तर पर सुनी और सराही जाती है और भाजपा की डबल इंजन सरकार को उनकी बात माननी पड़ती है। उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने बताया कि जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन न्याय और भागीदारी दिवस के रूप में मनाया गया.कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवपूजन , सरफराज खान ,आरुष तिवारी सहित सैकड़ों महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments