Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया शादीशुदा फेरीवाला, पीड़िता के पिता की...

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया शादीशुदा फेरीवाला, पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रह रहे एक शादीशुदा फेरीवाले द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में सीतापुर जनपद के ग्राम मेवा निवासी मोहम्मद मुशीर नामक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ किराए पर रहकर फेरी का कार्य करता था। लगभग एक वर्ष से रह रहे इस व्यक्ति का मोहल्ले के एक परिवार से लगाव बढ़ गया और आरोप है कि उसने उसी परिवार की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। परिजनों और मोहल्लेवासियों को जब इस संबंध की भनक लगी तो आरोपी को वहां से निकाल दिया गया। बावजूद इसके वह युवती से मोबाइल के जरिए संपर्क बनाए रहा। पीड़िता के पिता के अनुसार, 18 जून की सुबह लगभग 4 बजे आरोपी उनकी पुत्री को भगा ले गया। चिंतित पिता को आशंका है कि आरोपी उनकी पुत्री को किसी गलत हाथों में न बेच दे, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा है और उसके एक पुत्र, एक पुत्री एवं पत्नी भी हैं। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस टीम जल्द ही युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments