Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या2024 के चुनाव में जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री चुनेगी नरेन्द्र मोदी...

2024 के चुनाव में जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री चुनेगी नरेन्द्र मोदी को : नरेन्द्र कश्यप

अयोध्या। पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि 9 साल से अधिक नरेंद्र मोदी ने सत्ता का संचालन किया है। 220 करोड़ निशुल्क वैक्सीन देकर लोगों की जीवन की रक्षा की, 80 करोड़ गरीब लोग पिछले 3 सालों से निशुल्क राशन पाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर योजना से लाभान्वित किया है, धारा 370 को हटाना, अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, देश और प्रदेश की सियासत को विकास की दिशा में ले जाना, पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के यश को बढ़ाया है। विश्व पटल पर आज भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट कार्य को देखकर जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में चुनेगी।
उक्त बातें सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के उपरान्त उन्होनें कही। उन्होनें कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है जिस देश में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब धर्म के लोग सद्भाव के साथ रहते हैं। सनातन धर्म पर जो लोग कुठाराघात कर रहे हैं उन्हें भारत और भारत के लोकतंत्र संस्कृति का तनिक भी ज्ञान नहीं है। आने वाले समय में ऐसे लोगों को भारत की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जो धर्म हजारों हजारों सालों से देश दुनिया में स्थापित हो। जिसे मुगल और अंग्रेज नहीं मिटा पाए उसे चंद सियासी लोग मिटाने की बात करते हैं। उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। सनातन संस्कृति भी आगे बढ़ेगी और हिंदू धर्म भी आगे बढ़ेगा। कोई माई का लाल इस धर्म को इस आस्था को इस संस्कृति को समाप्त नहीं कर सकता लेकिन देश की जनता उन्हें समाप्त जरूर कर देगी। वही घोसी उपचुनाव में हार पर कहा कि ये लोकतंत्र है हार और जीत दोनों लोकतंत्र के पहलू हैं, हम हार की समीक्षा करेंगे, जो कमियां रह गई थी उसे पर मंथन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments