Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक से जा रहे युवक को, थार सवार लोगों ने पीटा, बनाया...

बाइक से जा रहे युवक को, थार सवार लोगों ने पीटा, बनाया वीडियो मुकदमा दर्ज


अम्बेडकर नगर। बाइक से खेत जा रहे युवक को चार पहिया वाहन सवार युवक ने रोककर पिटाई करते हुए मोबाइल तोड़ दिया तथा जमीन पर बैठाकर माफी मांगने का वीडियो बनाया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला आलापुर थाना अंतर्गत अछती(नेवादा) गांव का है।शनिवार की देर शाम गांव निवासी राकेश मौर्य पुत्र रामजीत अपने घर से खेत में जा रहा था।इसी दौरान नेवादा ईंट भट्ठे के पास चार पहिया वाहन थार जीप से पहुंचे गांव निवासी बाल्मीकि यादव पुत्र स्वर्गीय रामशुभग यादव ने रास्ते में रोक लिया और राकेश के बाइक की चाबी निकाल कर गाली गलौज देनें लगा।राकेश का आरोप है कि जब वह फोन करना चाहा तो बाल्मीकि नें मोबाइल फोन रोड पर पटक दिया,जिसमें फोन टूट गया।इसी दौरान बाल्मीकि के बुलावे पर बाइक से पहुंचे दिव्यांश यादव पुत्र हरीराम व अमित यादव पुत्र जगदीश यादव एवं तीन अन्य लोगों ने जमीन पर बैठाकर मांफी का वीडियो बनाया।तहरीर के आधार पर पुलिस नें तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments