Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत में बकरी जानें से नाराज़ खेत मालिक ने युवक को पीटा...

खेत में बकरी जानें से नाराज़ खेत मालिक ने युवक को पीटा मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। खेत में बकरी जाने से खेत मालिक ने बकरी चरवाहे को भद्दी भद्दी गाली देते हुए लात घूँसों से पिटाई कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने खेत मालिक के विरुद्ध अनुसूचित जाति जन जाति समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र डीघी गांव का है। पीड़ित पिता रामदयाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा लड़का अजय कुमार दोपहर में बकरी चराने गया था जहां बकरी सत्य देव पांडे के खेत में चली गई। इसके बाद सत्यदेव ने मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और लात घूँसों और डंडों से पिटाई कर दिया गया। जिससे मेरे पुत्र को गंभीर चोट आई ।पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समेत विभिन्न  धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments