Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम सभा की जमीन पर कूट रचना कर लोगों ने दर्ज कराया...

ग्राम सभा की जमीन पर कूट रचना कर लोगों ने दर्ज कराया अपने नाम, शिकायत मंडलायुक्त से

जलालपुर अम्बेडकरनगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र के रसूलपुर बाकर गंज गाँव में ग्राम सभा की बेशकीमती सैकड़ो बीघा जमीन पर गांव सभा व ग्राम सभा के बाहर के लोगों द्वारा कूट रचित ढंग से अपने नाम से दर्ज करने का मामला मण्डलायुक्त के यहां पहुंचा। मामला ग्राम सभा रसूलपुर बाकरगंज का है जहां के दो दर्जन ग्रामीणों ने मण्डलायुक्त व अन्य अधिकारियों को भेजे गये गये शिकायती पत्र में बताया है कि खाता संख्या 363 में कुल 40 भूखंड में 440 बीघा दस धुर के थे। जिस पर कूटरचित ढंग से भूमाफियाओं द्वारा खतौनी दर्ज करा लागयी।ग्रामीणों ने मांग किया है कि जांच करा कर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाये। शिकायत कर्ताओं में तनवीर हुसैन,हसन मेंहदी, हसन असगर,विनय कुमार,बाबू राम सभाजीत आदि दर्जनों शामिल हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments