Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या महोत्सव में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से परिचित हुआ आमजनमानस

अयोध्या महोत्सव में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से परिचित हुआ आमजनमानस

0

अयोध्या। नववर्ष की प्रथम रात्रि पर अयोध्या महोत्सव में विश्व की प्राचीनतम् भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से आम जनमानस परिचित हुआ। हमारी सांस्कृतिक धरोहर पारपम्परिक नृत्य की विभिन्न मुद्राएं व कलाकारों की भावभंगिमा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार का अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बुकें भेंट करके स्वागत किया। जिसके बाद अयोध्या आयडल का मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन करके उद्घाटन किया।
मध्य प्रदेश की वैष्णवी शर्मा द्वारा भव्य कथक नृत्य, लखनऊ की लिपिका बापुली, पूर्णिमा मिश्रा द्वारा अवध में राम आए हैं शीर्षक पर भव्य प्रस्तुति हुई। इसी क्रम में एच बी स्कूल के बच्चों द्वारा ओल्ड एज ड्रामा को दर्शकों ने खूब सराहा। बनारस से संस्कार खत्री की भव्य प्रस्तुति हुई। इसके बाद इसी प्रकार राम सिंह, साहिल, लवलेश यादव, उत्कर्ष, सुभाष पाल, अदविका, प्रदीप एवं दिव्या आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से महोत्सव में धूम मचा दी। इसके बाद रात्रि 7 बजे से आयोजित न्यू इयर नाईट का संचालन सचिव नाहिद कैफ़ के संयोजन में हुआ।
अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति सम्पूर्ण विश्व के लिए आकषर्ण का विषय है। भारतीय संस्कृति दुनिया की पहली ऐसी संस्कृति है जो वसुधैव कुटुम्बकम का भाव अपने भीतर समाहित करके समाज के कल्याण की शिक्षा प्रदान करती है। शास्त्रीय व लोकनृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसे सहेजना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए आवश्यक है कि आज की युवा पीढ़ी में इसके लिए जिज्ञासा बढ़े। महोत्सव के मंच से इसी भाव को लेकर जनमानस के बीच प्रस्तुति की जाती है।
उन्होने बताया कि तीन जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृज भूषण शरण सिंह होंगे। जिसमें अयोध्या आयडल का क्वाटर फिनाले, तत्पश्चात लोककला चैम्पियनशिप जिसके संयोजक विजय यादव होंगे। विजय यादव ने बताया कि लोक कला चैंपियनशिप में इक्यावन हजार पुरस्कार राशि है, इस कार्यक्रम में राजस्थान, आजमगढ़, सुल्तानपुर, बस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, जौनपुर, अयोध्या आदि जिलों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद रात में कमेडी नाईट में राजू रेंचो आदि का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में अयोध्या महोत्सव के महासचिव आकाश अग्रवाल, अरूण द्विवेदी, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, एस बी सागर प्रजापति, विजय यादव, मोहित मिश्र, कार्यक्रम प्रभारी रेगन सिंह चौधरी, रवि चौधरी, ऋचा उपाध्याय, श्रुति श्रीवास्तव, गौरव सिंह, उज्जवल चौहान, निकिता चौहान, पूजा अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version